*जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग का मामला
*शोपियां में आतंकवादीओने मारी गोली, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
*इससे पहेले आतंकियों ने बिहार के 2 मजदूरों को गोली मारी
शोपिया: जम्मू कश्मीर में आतंकवादीओने एक और कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी है। जीसके चलते माहोल काफी गरमाया हुआ है। शोपियां में आज शनिवार आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंच गई और इलाके को घेर लिया है। बता दें कि सुरक्षाबल के जवान आतंकियों की तलाश में जुट गए है।
जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। आतंकियों ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में कश्मीरी पंडित पर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप ले घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चौधरी गुंड निवासी पूरन कृष्ण भट के रूप में हुई है। वह सुबह अपने घर के पास बागान में काम के लिए जा रहा था। इस दौरान आतंकी आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
24 सितंबर को पुलवामा के खरभातपोरा रत्नीपोरा गांव में आतंकियों ने 2 मजदूरों को गोली मार दी थी। दोनों बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले थे। दोनों का इलाज चल रहा है। इस घटना के सुरक्षाबलों ने हमलावारों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया था।