Home News National हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव की घोषणा कर सकता है चुनाव आयोग

हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव की घोषणा कर सकता है चुनाव आयोग

election-voting

नवी दिल्ली: चुनाव आयोग शुक्रवार 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।  गुजरात में दो चरणों में और पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक चरण में वोटिंग हो सकती है। चुनाव आयोग की टीम ने पिछले दिनों दोनों राज्यों का दौरा किया था और सभी पक्षों की राय ली थी। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। गुजरात पर खासतौर पर नजर है, क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है। भाजपा ने यहां अभी अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। गुजरात में आम आदमी पार्टी भी ताकत लगा रही है। वहीं दोनों राज्यों में कांग्रेस कमजोर नजर आ रही है। बात यह भी असर करती हैं की अगले सप्ताह प्रधानमंत्री आमदावाद और राजकोट में मुलाकात करने वाली है। अब देखना यह है की चुनाव आयोग ऐलान कोन से राज्य का करता है।

दोनों राज्यों में चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखा जाएगा। दरअसल, आने वाले दिनों में त्योहार आ रहे हैं। वहीं सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है। इन्हें ध्यान में रखते हुए तारीखों का ऐलान किया जाएगा। गुजरात में दिवाली का त्यौहर धूमधाम से मनाया जाता है। जिस के बाद शादी का माहोल शुरू होता है। इस बात को लेकर असर वोटर्स पर पद सकता है। आयोग भी यह बात जानते है की इसी माहोल में चुनाव कोई असर ला सकता है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version