HomeNewsNationalन केवल दिल्ली, देश के अन्य शहर भी प्रदूषित

न केवल दिल्ली, देश के अन्य शहर भी प्रदूषित

- Advertisement -

दिल्ली में आज फिर वायु प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा पाया गया है। यहां का AQI 400 से अधिक देखा गया है। इस बीच देश के 10 ऐसे शहर हैं जहां एयर क्वालिटी आज भी खराब है देश में ठंड बढ़ते ही वायु प्रदूषण की समस्या भी देखने को मिलने लगती है। कई शहरों में एयर क्वालिटी बद से बदतर होती जा रही है। उत्तर भारत के ज्यादातर शहरों में यह देखने को मिल रहा है। इन शहरों में एक्यूआई इतना ज्यादा हो गया है कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और नोएडा में आज फिर AQI (औसत) के लिहाज से हवा की गुणवत्ता काफी खराब है। वहीं पंजाब में पराली के धुएं के चलते राज्य के कई शहर सबसे खराब एक्यूआई की सूची में शामिल है।

- Advertisement -

पंजाब: पंजाब में पराली के धुएं के चलते वहां के कई शहर इस समय वायु प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। वहां के तरन तारन जिले में स्थित खेम करन देश में आज वायु प्रदूषण (औसत) की सूची में टॉप पर है। तरन तारन में एक्यूआई 421 दर्ज किया गया है।

झारखंड: झारखंड के साहेबगंज जिले स्थित राजमहल में आज एक्यूआई की स्थित काफी खराब है। यहां एक्यूआई 409 देखा गया है।

- Advertisement -

दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी प्रदूषण से सांस लेना दूभर हो गया है। वायु प्रदूषण के हालात ऐसे हैं कि बच्चों के स्कूल तक बंद हो गए हैं। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। दिल्ली में एक्यूआई 402 आंका गया है।

बिहार की राजधानी पटना में भी हवा की गुणवत्ता काफी खराब है। यहां एक्यूआई 452 दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी दिल्ली के प्रदूषण का असर दिख रहा है। यहां एक्यूआई 342 देखा गया।हरियाणा के रोहतक में भी इस समय वायु की गुणवत्ता खराब देखी जा रही है। यहां का एक्यूआई 340 आंका गया है।

- Advertisement -
infohotspot
infohotspot
नमस्कार! मैं एक तकनीकी-उत्साही हूं जो हमेशा नई तकनीक का पता लगाने और नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहता है। उसी समय, हमेशा लेखन के माध्यम से प्राप्त जानकारी साझा करके दूसरों की मदद करना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको मेरे ब्लॉग मददगार लगेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Amazon Exclusive

Promotion

- Google Advertisment -

Most Popular