Home News National कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव का मतदान पूर्ण: 96 फीसदी हुई...

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव का मतदान पूर्ण: 96 फीसदी हुई वोटिंग

*मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष?...19 अक्टूबर को फेंसला

*मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष?…19 अक्टूबर को फेंसला
*सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी समेत दिग्ग्ज नेताओने कीया मतदान

नइ दिल्ही: भारतीय राष्टीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार 17 अक्टूबर को मतदान संपन्न हुआ है। मतदान पूर्ण होने के बाद मीली जानकारी के अनुसार करीब 96 प्रतिशत वोट डाले गए. बताते दे की कांग्रेस प्रमुख के पद के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला हो रहा है. चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को सामने आएंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वोट डाला. इस चुनाव में करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ. सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया.
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह 10 बजे आरंभ हुआ था. पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया. उनके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, विवेक तन्खा और कई अन्य लोगों ने मतदान किया.

केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रही है और वह इससे संतुष्ट हैं. आज 9,500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया. कुल मिलाकर, 96% मतदान राज्यों में हुआ. 9900 में करीब 9500 मतदाताओं ने वोट डाला. कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. उन्होंने बताया कि मतदान के बाद मतपेटियां 18 अक्टूबर तक कांग्रेस मुख्यालय पहुंच जाएंगी और 19 अक्टूबर की शाम तक नए कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी.

शशि थरूर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस के देश भर के सभी साथियों, कार्यकर्ताओं, प्रतिनिधियों, जिन्होंने आज भाग लिया, चुनाव में प्रचार किया, सपने देखे और मतदान करने का साहस किया, सभी को मेरा धन्यवाद. इस चुनाव का परिणाम जो भी हो, यह आपकी जीत होगी. जय हिंद, जय कांग्रेस.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव में उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे दोनों ही पार्टी को मजबूत करने और एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि, शशि थरूर को मेरी शुभकामनाएं. उनसे आज दिन में बात की, हम दोनों भावी पीढ़ियों के लिए एक सशक्त एवं बेहतर राष्ट्र बनाने तथा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य 80 वर्षीय खड़गे ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए अपना वोट डाला.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version