Home News National क्या टॉप 10 में बने रहेंगे मुकेश अंबानी ?

क्या टॉप 10 में बने रहेंगे मुकेश अंबानी ?

दुनिया में अरबपतियों की दौलत और रैंकिंग किस तरह से बदलती है, इसका सबसे अच्छा उदाहरण हाल के दिनों में देखने को मिला है। जिन मुकेश अंबानी की संपत्ति में लगातार इजाफा होने की वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि वो स्टीव बॉल्मर को पछाड़कर जल्द दुनिया के टॉप 5 अरबपतियों में शामिल हो जाएंगे, अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि मुकेश अंबनी क्या टॉप 10 में भी अपनी जगह कायम रख पाएंगे। यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि उनकी संपत्ति में फिर से गिरावट आ गई है। वो आज दुनिया के अरबपतियों की सूची में 10 वें पायदान पर आ गए हैं। साथ ही उनकी कुल नेटवर्थ थी 70 बीलियल डॉलर से नीचे आ गई है।

मुकेश अंबानी दुनिया में 6 वें सबसे अमीर आदमी बन गए, एलोन मस्क और वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ दिया

आज 16 जुलाई 2020 सुबह 10 बजे मुकेश अंबानी का रियल टाइम नेटवर्थ 69 बीलियन डॉलर पर आ गया है। जिसके साथ ही वो 8वें नंबर से नीचे खिसकर 10 वें पायदान पर आ गए हैं। उनसे आगे एलन मस्क 8वें नंबर पर आ गए हैं, जोकि 15 जुलाई को 10 वें नंबर पर थे। टेस्ला के शेयरों में इजाफा और रिलायंस के शेयरों में गिरावट आने से यह फेरबदल देखने को मिला है। वहीं सरजी ब्रिन 9 वें पायदान पर काबिज हैं। आपको बता दें कि तीन दिन पहले मुकेश अंबानी 6 नंबर पर पहुंच गए थे। उसके बाद से रिलायंस के शेयरों में गिरावट के कारण वो लगातार नीचे पायदान पर खिसकते चले गए।

बढ़ गई स्टीव बॉल्मर से दूरी करीब तीन दिन पहले तक इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि मुकेश अंबानी जल्द ही दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स बन जाएंगे। इसके पीछे काफी मजबूत तर्क और तथ्य दोनों थे। उस समय में स्टीव और अंबानी की संपत्ति में मात्र 2.2 बीलियन डॉलर का ही फासला था। वहीं मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के शेयरों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था। लेकिन बीते 24 घंटे में पूरी स्थिति को पलटकर रख दिया। मौजूदा समय में स्टीव बॉल्मर 74.9 बीलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हैं। वहीं मुकेश अंबानी के पास 69बीलियन डॉलर की संपत्ति है। यानी दोनों के बीच यह फायदा करीब 5.9 बीलियन डॉलर का हो गया है।

क्या टॉप टेन में कायम रह पाएंगे मुकेश अंबानी?

अब इस चर्चा की इस बात की नहीं है कि मुकेश अंबानी स्टीव बाल्मर को कब तक पछाड़कर दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स बनेंगे। अब सवाल यह है कि दुनिया के 10 अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी रह भी पाएंगे या नहीं। इसके पीछे तर्क समझने के लिए हमें 11 वें नंबर काबिज फ्रांस के अरबपति एफबी मेयर्स की संपत्ति को देखना होगा। मौजूदा समय में उनकी संपत्ति 66.3 बीलियन डॉलर है। 24 घंटे में उनकी संपत्ति में 1.25 बीलियन डॉलर का इजाफ हुआ है। वहीं मुकेश अंबानी से मात्र 2.7 बीलियन डॉलर कम है। जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.5 बीलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। यानी एक और मुकेश अंबानी का बुरा दिन और वो दुनिया के 10 सबसे अमीरों की सूची से बाहर हो सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version