Home Other general knowledge percentage kaise nikale – परसेंटेज निकालने का आसान तरीका

percentage kaise nikale – परसेंटेज निकालने का आसान तरीका

Percentage Kaise Nikale? दोस्तों परसेंटेज निकालना अगर आप सीखना चाहते है तो हमारे इस पोस्ट को जरुर पढ़े और जाने परसेंटेज निकालने का फार्मूला. गणित में जैसे जमा, घटा, गुणा और भाग पता होना जरुरी है उसी तरह किसी भी नंबर का Percentage Kaise Nikale इस बारे में भी आपको पता होना चाहिए. परसेंटेज निकालना कोई मुश्किल का काम नहीं यह बहुत आसान होता है. परसेंटेज निकालने के लिए आपको भाग और गुणा का ज्ञान होना चाहिए अगर आप किसी भी नंबर का भाग और गुणा करना जानते है तो परसेंटेज निकालने में कोई परेशानी नहीं होगी. तो दोस्तों चलिए आगे पोस्ट पढ़े और जाने की परसेंटेज कैसे निकाले|

परसेंटेज कैसे निकाले यह जानने से पहले हमारा यह जानना ज्यादा जरुरी है की परसेंटेज क्या होता है और परसेंटेज का हमारे जीवन में होना क्यूँ आवश्यक है. दोस्तों परसेंटेज एक तरह का Fraction या Ratio होता है जिसे 0 से 100 नंबर के बीच व्यक्त किया जाता है. Percentage को हम लोग हिंदी में प्रतिशत भी कहते है जिसका चिन्ह % यह होता है. परसेंटेज को हम संक्षिप्त शब्दों में “pct” या “pct.” भी कहते है. परसेंटेज का इस्तेमाल आपको बहुत से जगह देखने को मिल जायेगा जैसे की किसी भी एग्जाम रिजल्ट में आपने कुल मिलाकर कितने नंबर हासिल किये यह परसेंटेज पर ही आधारित होते है.|

किसी दुकान में जब कोई डिस्काउंट ऑफर आता है तो उसे परसेंटेज में ही दर्शाया जाता है.| आप ऑनलाइन शॉपिंग या रिचार्ज करते है तो कैशबैक भी परसेंटेज में ही दिया जाता है.|

आप किसी बैंक में Personal Loan, Business Loan या किसी अन्य तरह का लोन लेने जाते है तो ब्याज आपको परसेंटेज में ही बताये जाते है.|

परसेंटेज निकालने का पहला तरीका

Scored Marks × 100 ÷ Total Marks

इसको इस तरह से समझेंगे कि किशन ने 600 नंबरों में से 300 नंबर प्राप्त किए तो उसका प्रतिशत निकालने के लिए सबसे पहले आपको 300 नंबर को 100 संख्या से गुणा कर देना है तो रिजल्ट 300×100=30,000 आपके सामने आएगा।
अब आपको 30,000 संख्या को 600 से भाग दे देना है तो परिणाम 50 आएगा इस प्रकार आप आसान शब्दों में कहेंगे कि किशन ने 600 अंकों में से 300 अंक प्राप्त किए हैं तो परसेंटेज 50% आएगा।

परसेंटेज निकालने का दूसरा तरीका

इस नियम के तहत अगर किसी को पहले से ही परसेंटेज पता है और कुल अंकों के विषय में भी पहले से ही जानकारी है तो कुल मार्क्स को 100 से भाग देना होगा और उसके बाद जो परिणाम आएगा उसे प्रतिशत से गुणा कर देना है उसके बाद आपको पता चल जाएगा कि कितने मार्क्स मिले हैं।

उदाहरण के लिए मैं आपको समझा देता हूं जैसे मान लेते हैं किशन ने 600 मार्क्स का पेपर दिया और किशन का परसेंटेज 50% है तो ऐसे में रवि को अपने मार्क्स पता करने के लिए 600 को 100 से भाग देना होगा जिसका उत्तर 6 आएगा।

600 ÷ 100 = 6

अब किशन को परसेंटेज यानी 50% में 6 का गुणा कर देना होगा जिसका परिणाम 300 मिलेगा। अब यहां आप समझ जाएंगे कि रवि को Total 600 मार्क्स के पेपर में से यदि 50% परसेंट मिला है तो उसको 300 मार्क्स प्राप्त हुए हैं।

परसेंटेज निकालने का तीसरा तरीका

Percentage nikalne ka tarika 2

तीसरे नियम में यदि आप यह पता लगाना चाहते हैं कि परीक्षा का पेपर कितने अंकों का था तो यह तरीका आपकी मदद करेगा इस नियम के अनुसार आपने जितने मार्क्स प्राप्त किया है उसे तो उसे 100 नंबरों से गुणा करना होगा।

उसके बाद जो परिणाम आएगा उसको अपनी परसेंटेज से डिवाइड करना होगा फिर डिवाइड करने के बाद आपको कुल अंक पता चल जाएगा।

उदाहरण से मैं आपको समझाता हूं जैसे किशन ने अपने परीक्षा में 300 मार्क्स प्राप्त किए और किशन की परसेंटेज 50% आई है तो कुल मार्क्स का पता लगाने के लिए-

किशन को सबसे पहले 300 का गुड़ा 100 से करना होगा (300×100=30000) फिर रवि को अपने परसेंटेज 50 में 30,000 को डिवाइड करना होगा जिसका उत्तर 600 आएगा। अब आप बता सकते हैं कि किशन को 300 अंक, 50% और कुल 600 नंबर का पेपर था।

Calculator Se Percentage Kaise Nikale ?

कैलकुलेटर से प्रतिशत कैसे निकाले: मोबाइल फ़ोन के परसेंटेज कैलकुलेट करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाईल फोन में केलकुलेटर को Open करिए। इसके बाद आपको वो संख्या लिखना है, याद रहे परिस्थिति हमेशा वही तीन मैथड के उदाहरण अनुसार होगी।

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कैलकुल्टर मे आपको 300 का 20% निकालना है तो सबसे पहले हम कैलकुल्टर मे 3000 टाइप करेंगे इसके बाद हम प्रतिशत (%) के निशान पर क्लिक करेंगे और जितना परसेंटेज हमे निकालना है वो लिखना है तो यहां हम लिखेंगे 20 इसके बाद बराबर (=) के निशान पर क्लिक कर देंगे तो (3000 % 20 = 600) आयेगा।

Discount परसेंटेज कैसे निकालते हैं ?

मान लीजिए आप शॉपिंग करने गए है जहां आपको हर प्रोडेक्ट के टोटल प्राइस पर 40% ऑफ मिलेगा और प्रोडक्ट का प्राइस है 4000 तो आपको कितना रुपए का डिस्काउंट मिलेगा ये निकालने के लिए प्रोडक्ट की Price को पर्सेंटेज से गुणा कर दो और 100 से डिवाइड कर दो (4000 × 40 ÷ 100 = ₹1600) यानी की आपको प्रोडक्ट 2400 का पड़ेगा|

आज इस लेख में आप ने जाना कि Percentage Kaise nikale? प्रतिशत निकलने का फार्मूला क्या है आदि। उम्मीद है आप को ये लेख उपयोगी लगा होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version