Home Other general knowledge AM – PM का फुल फॉर्म क्या है? समय प्रणाली का अर्थ...

AM – PM का फुल फॉर्म क्या है? समय प्रणाली का अर्थ और महत्व

दुनिया में सभी लोग अपने समय के अनुसार काम करते है, जिसके लिए घड़ी का इस्तेमाल किया गया है | घड़ी एक ऐसी वस्तु है जो लोगों को समय बताने का कार्य करती है | लोगों को समय की सही जानकारी प्रदान करने के लिए AM और PM इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, ये दोनों ऐसे शब्द है, जिनके माध्यम से लोगों को समय की सही जानकारी प्राप्त हो जाती है | वैसे तो सभी लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि AM और PM का उपयोग हम समय देखने के लिए करते है लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते है, जिन्हे AM और PM के फुल फॉर्म के विषय में अधिक जानकारी नहीं होती है |

AM, का फुल फॉर्म :-

AM का फुल फॉर्म “Anti Meridiem” होता है। जिसे हम हिंदी में “पूर्वाह्न” कहा जाता है |

PM का फुल फॉर्म :-

PM का फुल फॉर्म “Post Meridiem” होता है। जिसे हिंदी में हम “अपराह्न” कहा जाता है |

AM और PM का अंतर :-

AM और PM इन दोनों शब्दों को प्रमुख रूप से लेटिन भाषा से लिया गया है | इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल हम घड़ी या मोबाइल में समय का पता लगाने के लिए करते है। इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से 12 घण्टे वाले समय के फॉर्मेट के लिए किया जाता है | वहीं 24 घण्टे वाले फॉर्मेट में इसका उपयोग नहीं किया जाता है, क्योंकि इसमें 1 से 24 घण्टे तक का समय दिखाई देता है | इसके अलावा 12 घण्टे के फॉर्मेट में 24 घण्टे में दो बार एक से बारह बजते है। इसमें दोपहर के पहले और बाद के समय को पहचानने के लिए AM और PM का इस्तेमाल किया जाता है। ये दोनों ही शब्द महत्वपूर्ण शब्द माने जाते है |

AM or PM

आपको बता दे घड़ी मानव जाती के आरंभिक अविष्कारों में से एक है यानी घड़ी के अविष्कार को बहुत पहले ही कर लिया गया था हालाकि इससे पहले समय जानने के लिए दिन सूर्य की स्थिति को देखा जाता था वहीं रात के समय को जानने के लिए चन्द्रमा और तारों की स्थिति को देखा जाता था|

प्राचीन काल में समय जानने के लिए सूर्य को आधार मानते हुए सूर्य घड़ी बनाया गया था। इसके बाद धीरे धीरे समय जानने के लिए कई उपकरण बनाये गए हालाकि अब हमारे पास डिजिटल घड़ी है जिनसे हम कभी समय का पता लगा सकते हैं लेकिन इनमे मौजूद AM और PM से लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं।

यहाँ पर हमने आपको AM और PM का फुल फॉर्म क्या है ? इसके विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version