Home Health & Wellness लाल अंगूर के फायदे: आंतरिक स्वास्थ्य को सुधारने का एक अद्भुत और...

लाल अंगूर के फायदे: आंतरिक स्वास्थ्य को सुधारने का एक अद्भुत और स्वादिष्ट स्रोत

Red-Grapes

प्रकृति ने हमें औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर कई फलों से नवाजा है। उन्हीं में से एक है अंगूर। ये भले ही आकार में छोटे हों, लेकिन गुणों से भरपूर होते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम विटिस विनिफेरा (Vitis vinifera) है।

लाल अंगूर के फायदे 

1. वजन कम करने के लिए

शरीर में अतिरिक्त चर्बी का जमा होना मोटापे का कारण बन सकता है। मोटापा की समस्या को कम करने के लिए लाल अंगूर के फायदे देखे गए हैं। रिसर्च के अनुसार, लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल (Resveratrol) पाया जाता है। रेस्वेराट्रोल एक प्रकार का पॉलीफेनोल है, जिसमें एंटीओबेसिटी प्रभाव पाया जाता है। लाल अंगूर के रेस्वेराट्रोल में पाया जाने वाला यह गुण माेटापे को कुछ हद तक कम करने में मददगार हाे सकता है ।

2. आंखों के लिए

लाल अंगूर का सेवन करना आंखों की समस्या में भी फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च में पाया गया कि ऑक्सीडेटिव डैमेज और सूजन के कारण रेटिनल डिजनरेशन (रेटिना की कोशिकाओं का नष्ट होना) की समस्या हो सकती है। वहीं, रेटिनल डिजनरेशन की समस्या के कारण उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन (नेत्र रोग, जो दृष्टि हानि का कारण बन सकता है) और रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा (रेटिना से जुड़ी बीमारी) का जोखिम खड़ा हो सकता है ।

3. किडनी को स्वस्थ रखने के लिए

किडनी की समस्या में भी लाल अंगूर को फायदेमंद माना जा सकता है। शोध के मुताबिक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से गंभीर किडनी की बीमारी होने की आशंका हो सकती है। वहीं, होल ग्रेप्स पाउडर (जिसमें लाल अंगूर को भी शामिल किया गया) का सेवन किडनी की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। चूहों पर किए गए अध्ययन में जिक्र मिलता है कि होल ग्रेप्स पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर किडनी की समस्या में फायदेमंद हो सकता है।

4. हड्डियों को रखे स्वस्थ

लाल अंगूर और इसके रस का सेवन हड्डियों की समस्या को कम करने के लिए किया जा सकता है। इस विषय पर हुई रिसर्च के अनुसार, हाई सैचुरेटेड फैट युक्त भोजन का सेवन बोन मिनरल पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। वहीं, रिसर्च में इस बात का भी जिक्र किया गया कि लाल अंगूर में रेस्वेराट्रॉल मौजूद होता है। रेसवेराट्रॉल में ओस्टियोजेनिक (हड्डी के निर्माण से जुड़ा) प्रभाव होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और उनकी मजबूती के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

5. प्रतिरक्षा प्रणाली सुधारे

कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली कई प्रकार की बीमारियों और संक्रमण की समस्या का कारण बन सकती है। वहीं, रिसर्च में पाया गया कि लाल अंगूर का उपयोग प्रतिरक्षा प्रणाली को सुधारने के साथ ही इसे बूस्ट करने में फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च में पाया गया कि लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक पॉलीफेनोलिक कंपाउंड पाया जाता है। यह पॉलीफेनोलिक कंपाउंड इम्यून सेल रेगुलेशन में फायदेमंद हो सकता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि लाल अंगूर प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं ।

लाल अंगूर का उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है। नीचे जानते हैं इसे उपयोग करने के तरीकों के बारे में :

  • लाल अंगूर को फ्रूट चाट में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
  • इसका जूस स्वादिष्ट होता है, लाल अंगूर का जूस बनाकर पी सकते हैं।
  • कस्टर्ड में डालकर भी लाल अंगूर का सेवन कर सकते हैं।
  • लाल अंगूर को ऐसे ही खा सकते हैं।
  • लाल अंगूर की चटनी को बड़े चाव से खाया जाता है।
  • लाल अंगूर की चाय भी कई स्थानों पर लोकप्रिय है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version