Home Other general knowledge biology menaing in hindi – जीवविज्ञान का अर्थ, परिभाषा, महत्व और शाखाएं...

biology menaing in hindi – जीवविज्ञान का अर्थ, परिभाषा, महत्व और शाखाएं क्या क्या है?

जीवविज्ञान (Biology) एक प्राकतिक विज्ञान ( Natural science) है जिसमे सभी प्रकार के जीवो की रचना एवं जैव प्रक्रमो (Bio Process) का अध्ययन किया जाता है | इसके अंतगर्त जीवो की संरचना, आकार, विकास ,वृद्धि , वितरण , नामकरण , वर्गीकरण के साथ जीवो से संबंधित सभी प्रकार के विषयों का अध्ययन किया जाता है ,जीव विज्ञान (Biology) के अंतर्गत आता है |

जीवविज्ञान (Biology)

जीव विज्ञान का अर्थ और परिभाषा क्या है ?

जीवविज्ञान (BIOLOGY): शब्द की ग्रीक भाषा के शब्द “बायोस (bios) तथा लोजिया (logia)” से मिल कर हुआ है | आधुनिक युग में biology शब्द का प्रयोग लैमार्क ने 1801 में किया था | लेकिन biology शब्द का लैटिन भाषा के रूप में सर्वप्रथम प्रयोग 1736 में कार्ल लिनियस ने किया था | अरस्तु को जीवविज्ञान का जनक (Father of biology ) कहा जाता है |

Father of biology

साधारण शब्दों में कहा जाए तो जीव विज्ञान सभी प्रकार के सजीवो के अध्ययन का विषय है जिसमे पादप और जंतु दोनों का ही अध्ययन होता है |

सजीवता के लक्षण (characteristics of livingness ) :

जीवो में सजीवता के कुछ लक्षण होते है जिसे देख कर आप पता कर सकते है की कौन सजीव है और कौन निर्जीव ?

गति (motion) :

सभी प्रकार के सजीव किसी ना किसी प्रकार की गति दर्शाते है जैसे जंतु चल कर अर्थात एक स्थान से दुसरे स्थान पर चल कर गति करते है | लेकिन पादपो में गति स्थान परिवर्तन के रूप में ना होकर दुसरे अन्य रूपों में दिखाई देती जैसे की पतियों और पुष्पों का खुलना और बंद होना |

श्वसन (breath):

श्वसन सभी का महत्वपूर्ण लक्षण है यह एक प्रकार की जैव रासायनिक क्रिया है जिसमें सभी जीवो की कोशिकाओ में ऑक्सीजन की उपस्थिति में जटिल कार्बनिक भोजन सरल अकार्बनिक पदार्थो में परिवर्तित होता है और उर्जा मुक्त होती है|

संवेदनशीलता (Sensitivity) :

सभी सजीव अपने आस पास के वातावरण के परिवर्तनों के प्रति संवेदनशील होते है जैसे ताप , दाब , में परिवर्तन पर प्रतिक्रिया करना इसके अलावा वो खतरों के प्रति भी प्रतिक्रिया दिखाते है |

वृद्धि (Growth) :

वृद्धि भी सजीवो का महत्वपूर्ण गुण है पादपो और जन्तुओ में वृद्धि अलग – अलग प्रकार की होती है | लेकिन दोनों ही अपने जीवन काल किसी ना किसी प्रकार से वृद्धि करते है |

पोषण (Nutrition) :

जीवो को जीवित रहने के लिए पोषण की आवश्यकता होती है पोषण से ही जीव अन्य कार्य कर पाते है , जंतु अपना पोषण मुह से ग्रहण करते है जबकि पादपो में ये क्रिया उनकी जड़ों (मूल) से होती है |

जनन (Reproduction) :

सभी जीव अपने जैसी अपनी प्रतिलिपी संतान के रूप में बनाते है |इस क्रिया के द्वारा जीव अपने अनुवांशिक लक्षणों की एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित करते है |

पाचन (Digestion) :

पोषक पदार्थो को ग्रहण करने के बाद उसका पाचन आवश्यक होता है इसके लिए जीवो में एक पाचन तंत्र पाया जाता है |

उत्सर्जन (Emission) :

जीव के शरीर में उपस्थित अपशिष्ट पदार्थो को बाहर निकलना भी जीवो की सजीवता का लक्षण है |

जीवविज्ञान की शाखाएं क्या क्या है?

आब आपको इन पर Biology का अलग अलग शाखाएं के बढ़े में बता देते है। ध्यान लगा के पढ़ते रहना। Biology विषय में जीव जगत का हर जीव का अध्ययन किया जाता है। दुनिया में जितने सारे जीव और वनस्पति है उसका थोड़ा थोड़ा अध्ययन होता है जीव विज्ञान में। पर जीव विज्ञान की अलग अलग चीज की गहन अध्ययन (deep study) के लिए biology में अलग अलग शाखाएं है। तो चलिए आपको biology का अलग अलग शाखाएं का नाम और किस शाखाएं में किस विषय का अध्ययन किया जाता है वह आपको बता देता हु।

आपको इन पर दिया हुए हर एक शाखाएं का नाम और विषय को अच्छे से पढ़के याद रखना है। इन से exam में बहुत सवाल आता है।

बोटनी – Botany in Hindi

जीव विज्ञान की जिस शाखा में पौधों के बारे में अध्ययन किया जाता है उसे Botany कहा जाता है। Botany में पौधों का संरचना उसका उत्पत्ति जीवन काल पर्यावरण के साथ पौधों का संबंध कैसा है इत्यादि अध्ययन किया जाता है।

जूलोजी – Zoology in Hindi

जीव विज्ञान के जिस शाखाएं में जन्तु के बढ़े में अध्ययन किया जाता है इसे Zoology कहा जाता है। Zoology में जन्तु के व्यवहार, शरीर, संरचना, वर्गीकरण, विभिन्न जानवरों के बीच संबंध और वितरण इत्यादि का अध्ययन किया जाता है। Zoology biology का एक महत्वपूर्ण शाखाएं है।

एनाटोमी – Anatomy in Hindi

जीव का शारीरिक गठन अंग का अध्ययन करना को anatomy कहा जाता है। Anatomy में जीव मतलब मनुष्य, जानवरों या दूसरा जीवित प्राणी का शारीरिक गठन और उनका अंग का अध्यन किया जाता है और साथ में ये भी अध्यन किया जाता है की जीवित प्राणी कैसे पर्यावरण  के साथ संतुलन बनाए रखता है। Anatomy biology का एक गुरुतानपूर्ण शाखा है।

इकोलॉजी – Ecology in Hindi

जीवों के साथ पर्यावरण के बीच संबंधों का अध्ययन को Ecology कहा जाता है। Ecology में प्राणी के पर्यावरण का संबंधों, कोई प्राणी उसका पर्यावरण के साथ कैसे अनुकूल हो जाता है, कैसे एक प्राणी दूसरे प्राणी के साथ interact करता है ये सब अध्ययन किया जाता है।

टैक्सोनोमी – Taxonomy in Hindi

Biology के जिस भाग में अलग अलग प्राणी का आचरण के अनुसार नाम देना और अलग अलग category में भाग करने की अध्ययन को Taxonomy कहा जाता है। इस शाखाएं में अलग अलग प्राणी या पौधों का आचरण के अनुसार नाम दिया जाता है और अलग अलग भागो मे बांटा जाता है।

माइक्रोबायोलॉजी – Microbiology in Hindi

जीव विज्ञान की जिस शाखाएं में virus, bacteria जैसे छोटे छोटे सूक्ष्मजीवों के बढ़े अध्ययन किया जाता है उसे Microbiology कहा जाता है। इस शाखाएं में virus और bacteria का जीवन, कार्य, चयापचय और वृद्धि के बढ़े में विस्तृत से अध्यान किया जाता है।

माइकोलॉजी – Mycology in Hindi

माइकोलॉजी शाखाएं में कवक के बढ़े में वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन और अनुसंधान किया जाता है। अर्थात कवक का वैज्ञानिक अध्ययन को mycology कहां जाता है।

फाईकोलॉजी  – Phycology in Hindi

जीव विज्ञान की जिस शाखाएं में शैवाल के बढ़े में अध्ययन किया जाता है उसे Phycology कहां जाता हैं।

पैरासिटोलॉजी – Parasitology in Hindi

Parasitology में parasite मतलब परजीवी के बढ़े में अध्ययन किया जाता है। परजीवी जीव जो मेजबान पर रहते हैं और उसका शरीर का अंग खाते हैं।

वायरोलॉजी – Virology in Hindi

Biology के जिस शाखाएं में Virus को लेके अध्ययन किया जाता है उसे Virology कहां जाता है। इसमें अलग अलग virus के बढ़े में अध्ययन किया जाता है और virus से जुड़े अलग अलग बीमारी का अध्ययन किया जाता है।

फिजियोलॉजी – Physiology in Hindi

जिस में अलग अलग प्राणी का शरीर का अलग अलग अंगो का काम के बढ़े में अध्ययन करता है उसे Physiology कहां जाता है।

Cell Biology in Hindi

Cell की study को Cell Biology कहां जाता है। इसमें cell या कक्ष का संरचना, कार्यप्रोनली, इत्यादि इसमें अध्ययन किया जाता है।

जेनेटिक्स – Genetics

जीन की study को Genetics कहां जाता है। इसमें जिन का विविधताएं, आनुवंशिकता के सिद्धांत इत्यादि का अध्ययन किया जाता है।

बायोकेमिस्ट्री – Biochemistry in Hindi

प्राणी की शरीर में को chemical reactions होता है उसका अध्ययन को Biochemistry कहां जाता है। यह विषय उन छात्रों के लिए सबसे उपयुक्त है जो चिकित्सा और औषधीय क्षेत्रों में काम करने की योजना बना रहे हैं।

मॉलिक्युलर बायोलॉजी – Molecular Biology in Hindi

जिस विषय में प्रोटीन और न्यूक्लिक एसिड की संरचना और उनके कार्य का अध्ययन किया जाता है उसे Molecular Biology कहा जाता है।

बायोटेक्नोलॉजी – Biotechnology in Hindi

Biotechnology में technology के साथ कैसे Biology को जोड़ कर एक अच्छा और नया product बनाया जाए इसका अध्ययन किया जाता है।

आज की समय में इसका demand बढ़ता जा रहा है। pharmaceutical, animal husbandry, agriculture, healthcare, medicine, genetic engineering, etc. Sector में इसका demand बहुत है।

इम्यूनोलॉजी

Immunity का अध्ययन को immunology कहा जाता है। मनुष्यों, जानवरों, पौधों और सैपिएंट प्रजातियों में immune systems अध्ययन immunology में किया जाता है।

जीव विज्ञान का महत्व क्या है? – Important of Biology in Hindi

Biology या जीव विज्ञान का important बहुत है। पर क्या क्या महत्व है वह नीचे आपको बता देता हु। जीव विज्ञान पढ़ने से जीव का जो परिवर्तन होता है उसका पता लगता है। हमारे शरीर में कुछ बीमार होता है तो वह कैसे ठीक किया जाए उसका पता लगता है और हमारे बीमार से छुटकारा मिलती है। जीव विज्ञान पढ़ने से जीव का जो परिवर्तन होता है उसका पता लगता है। हमारे शरीर में कुछ बीमार होता है तो वह कैसे ठीक किया जाए उसका पता लगता है और हमारे बीमार से छुटकारा मिलती है।

Biology पढ़ने के बाद बहुत सारे job opportunity

Biology पढ़ने के बाद बहुत सारे job opportunity भी है। जैसे doctors, nurses, health workers, dentists, Biochemists and Biophysicists, Bioinformatics Scientists, Conservation Scientists and Foresters, Environmental Specialists and Scientists, Microbiologists, Biomedical Engineers, Biological Science Teachers, Genetic Counselors, Veterinarians,Zoologists and Wildlife Biologists, Biological Technicians etc.

आज की इस लेख से अपने जाना जीबविज्ञान क्या है? (Biology in Hindi), Biology का शाखाएं क्या क्या है? इत्यादि। इस लेख में आपको आपका मन में कोई सवाल है तो उसका जवाब जरूर मिला होगा। उम्मीद की ये लेख आपको अच्छा लगा होगा|

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version