Home Entertainment ramayana serial : ३३ साल बाद फिर दिखाइ जाएगी रामायण

ramayana serial : ३३ साल बाद फिर दिखाइ जाएगी रामायण

ramayana serial

1987 में दूरदर्शन पर दिखाई गई रामायण अब एक बार फिर से टेलीविजन पर वापसी कर रही है। जी हां, रामानंद सागर की रामायण को डीडी 1 पर फिर से प्रसारित करने की तैयारी चल रही है।

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के बीच सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार सुबह बताया कि दूरदर्शन पर एक बार फिर ‘रामायण’ दिखाई जाएगी। रामायण की रीटेलीकास्टिंग कल यानी शनिवार को दूरदर्शन पर होगी। 28 मार्च से पहला एपिसोड सुबह 9 बजे से 10 बजे तक दिखाया जाएगा। वहीं शाम को 9 बजे से 10 बजे तक एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। प्रकाश जावडेकर ने अपने ट्वीट में लिखा- ये अनाउंस करते हुए मुझे भारी खुशी हो रही है, पब्लिक डिमांड पर एक बार फिर से हम रामायण री-टेलीकास्ट करने जा रहे हैं। कल शनिवार मार्च 28 से डीडी नेशनल पर। पहला एपिसोड सुबह 9 बजे से 10 बजे और शाम 9 बजे से 10 बजे प्रसारित किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version