Home Entertainment Alia Bhatt के बाद बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी देवी का चेहरा,...

Alia Bhatt के बाद बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी देवी का चेहरा, फैंस बोले- ‘पापा की कॉपी’

Devi

बिपाशा बसु ने क्रिसमस के मौके पर फैंस को एक सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपनी बेटी देवी का चेहरा फैंस को दिखा दिया है. बिपाशा ने देवी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.| इस साल का क्रिसमस बॉलीवुड सेलेब्स के लिए काफी खास रहा है. सेलेब्स ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को सरप्राइज दिए हैं जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बेटी राहा का चेहरा फैंस को दिखा दिया है.|

रणबीर और आलिया राहा को पैपराजी के सामने लेकर आए थे | राहा की क्यूटनेस के फीवर से फैंस बाहर नहीं आए थे कि बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने भी एक सरप्राइज दे दिया| क्रिसमस के मौके पर बिपाशा ने भी देवी का चेहरा पहली बार फैंस को दिखाया है| देवी की तस्वीर देखकर फैंस उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं.

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बीते साल पेरेंट्स बने थे| देवी के जन्म के बाद से बिपाशा की फैमिली सुर्खियों में बने हुए हैं| इस साल दिवाली पर देवी ने अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया था| जिसके बाद फैंस को लगा था कि बिपाशा और करण बेटी का चेहरा फैंस को दिखा देंगे लेकिन उनकी ये इच्छा अब क्रिसमस पर पूरी हो गई हैं |

बिपाशा ने दिखाया देवी का चेहरा

बिपाशा बसु ने देवी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका साइड फेस दिख रहा है| रेड कलर की ड्रेस और हेयरबैंड में देवी बहुत ही प्यारी लग रही हैं| बिपाशा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-इस क्रिसमस सांता के पास एक नया हेल्पर है जो अपने साथ सभी के लिए खुशी और प्यार का गिफ्ट लेकर आया है.

फैंस हुए क्यूटनेस के दीवाने

देवी का चेहरा देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने बिपाशा के पोस्ट पर कमेंट की लाइन लगा दी है. देवी को कुछ फैंस करण की कॉपी बता रहे हैं. एक फैन ने लिखा- पापा की कॉपी. वहीं दूसरे फैन ने लिखा- बार्बी डॉल. एक फैन ने लिखा- हमारा छोटा सांता.

बता दें बिपाशा ने 12 नवंबर 2022 को देवी को जन्म दिया था. हाल ही में बिपाशा ने डिलिवरी के बाद बढ़े उनके वजन को ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था. बिपाशा ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा था- मैं उन्हें कहना चाहती हूं कि प्लीज ट्रोल करते रहिए. ये बिल्कुल ठीक है क्योंकि मुझे फर्क नहीं पड़ता है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version